फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rain beneficial for wheat and cash crops

Una News: बारिश गेहूं और नगदी फसलों के लिए फायदेमंद

Sat, 21 Mar 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rain beneficial for wheat and cash crops
टमाटर के खेतों में जमा पानी की निकासी के लिए बनाएं नालियां : रामचंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी जिले में तीन दिन से हो रही बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। गेहूं और अन्य नकदी फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है, जिससे दाने भरने और उत्पादन में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ी है। जिले में करीब 72 हजार हेक्टेयर में फसलें होती हैं, जिसमें 60 हजार हेक्टेयर पर गेहूं उगाया जाता है। कृषि विभाग ने टमाटर उगाने वाले किसानों को खेतों में जलभराव न होने देने और पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, रबी फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद है, लेकिन संवेदनशील फसलों के लिए संतुलित जल प्रबंधन जरूरी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से सेब बागवान खुश हैं। हालांकि, धर्मपुर, सरकाघाट, बल्ह, नाचन और सराज में अंधड़ और देर से की गई बिजाई से कुछ गेहूं की फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह राहतभरी स्थिति है।

जिला कृषि उप निदेशक मंडी रामचंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश किसानों के लिए लाभदायक है। गेहूं सहित घीया, करेला, खीरा, भिंडी आदि नगदी फसलों की बिजाई के लिए बारिश संजीवनी साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed