{"_id":"67a4a66d2f393d79ba0e7e14","slug":"railway-square-could-not-be-constructed-near-amb-andaura-railway-station-crossing-bridge-una-news-c-93-1-una1002-145354-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग ब्रिज के पास नहीं हो पाया रेलवे चौक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग ब्रिज के पास नहीं हो पाया रेलवे चौक का निर्माण
विज्ञापन
रेलवे और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी का शिकार हो रही आम जनता
चौक के अभाव में यातायात की स्थिति नियंत्रण से बाहर
अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन सबसे व्यस्त मार्ग में शुमार
रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर चारों ओर से वाहनों और राहगीरों की मची रहती है भगदड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रेलवे अथॉरिटी और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते अंब रेलवे स्टेशन क्राॅसिंग ब्रिज के समीप रेलवे चौक का निर्माण नहीं हो पाया है। वर्तमान में अंब-अंदौरा-गगरेट सड़क चौड़ीकरण के दौरान रेलवे प्रवेश द्वार के समीप एक बहुत बड़े चौक के निर्माण की दरकार है। इस चौक के अभाव में यातायात की स्थिति नियंत्रण से बाहर होती आई है। समाजसेवी राजीव शर्मन, राघव ठाकुर, सन्नी ठाकुर, अश्वनी धीमान, गुरदेव सिंह बिट्टू, सुनील दत्त, संजीव कुमार, गुरदेव सिंह कटवाल, नरेश बरोटिया ने रेलवे अथॉरिटी, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से अपील की है कि लोगों को सुरक्षात्मक पहल के चलते रेलवे प्रवेश द्वार के निकट अंब रेलवे-स्टेशन क्राॅसिंग ब्रिज से सटे एक बड़े चौक का निर्माण किया जाए। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी पत्र लिखकर यह मांग उठाई है। बता दें कि अंब रेलवे-स्टेशन सबसे व्यस्त मार्ग में शुमार हो गया है। अमृत योजना के अंतर्गत अंब रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करवाने में करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं।
एक अदद रेलवे के मुख्य प्रवेश द्वार पर रेलवे चौक के निर्माण के बिना सब बेमानी लगता है। आए दिन इस व्यस्ततम रेलवे रोड पर हादसों का इजाफा लगातार जारी है। रेलवे-स्टेशन क्राॅसिंग ब्रिज के समीप रेलवे-स्टेशन प्रवेश द्वार पर चारों ओर से वाहनों की आवाजाही पैदल चलने वाले रेलयात्रियों और आम जनता-जनार्दन के लिए भगदड़ की महाचुनौती है। रेलवे क्राॅसिंग ब्रिज, अंदौरा-अंब रोड, ल्यूमिनस फैक्ट्री गगरेट समेत चारों ओर से आने वाले वाहन चालकों और लोगों को हादसे का खतरा सताता रहता है।