फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Railway police arrested four migrants involved in robbery of a foreigner

Una News: विदेशी से लूट की वारदात में शामिल चार प्रवासी रेलवे पुलिस ने किए गिरफ्तार

Wed, 09 Apr 2025 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
Railway police arrested four migrants involved in robbery of a foreigner
10 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया था मामला, छह अभी भी गिरफ्त से दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। विदेशी नागरिक से सात अप्रैल को गुरु की नगरी श्रीआंनदपुर साहिब में मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 10 में से चार प्रवासियों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट का शिकार हुए विदेशी नागरिक ने चारों गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली है और पुलिस ने लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। इसकी पुष्टि रेलवे पुलिस चौकी श्रीआंनदपुर साहिब के प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाल ने प्रेस वार्ता के दौरान की। ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आए एक विदेश नागरिक से सात अप्रैल को बुरी तरह मारपीट कर लुटेरे उसका पूरा सामान लूट ले गए थे और विदेशी नागरिक के सिर में गहरी चोट आई थी। यह वारदात रेलवे पटरी पर हुई थी। इसलिए इस अहम मामले की जांच की जिम्मेदारी रेलवे पुलिस पर थी और रेलवे पुलिस ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रतन लाल ने कहा कि मामला दस अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ था। चार प्रवासियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। कहा कि गिरफ्तार चारों आरोपियों के पास न तो आधार कार्ड है और न ही किसी तरह का पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed