{"_id":"61ae4eefcd2f2443782150be","slug":"railway-crossing-in-nangal-closed-for-three-months-una-news-sml3925892118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में रेलवे क्रासिंग तीन महीनों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंगल में रेलवे क्रासिंग तीन महीनों के लिए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल। क्षेत्र में अधर में लटके फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए राजीव गांधी चौक के निकट रेलवे क्रासिंग फाटक को प्रशासन ने तीन माह के लिए बंद कर दिया है। फ्लाईओवर के निर्माण में लगी कंपनी ने शमशानघाट की ओर जाने वाले मार्ग के निकट मशीनों से खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
रेलवे क्रासिंग फाटक को बंद करने से नंगल-ऊना, नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इसके चलते नंगल-चंडीगढ़ व नंगल-ऊना मार्ग से लेकर शहर के भीतरी क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्कूलों से छुट्टी कर आ रहे बच्चे पैदल ही अपने अपने घरों को जाते दिखे। दूसरे शहरों व राज्यों से आने वाले अधिकतर लोगों को फाटक बंद होने की जानकारी भी नहीं थी। उधर प्रशासन ने चंडीगढ़ से ऊना जाने वाले सभी भारी वाहनों को अगमपुर से वाया भलाण होकर भेजने की व्यवस्था की गई। नया नंगल को आने वाले छोटे वाहनों को चीफ रेस्टोरेंट की ओर से भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
अगर लोगों को नंगल से ऊना, लुधियाना अथवा जालंधर की ओर जाना है, तो नंगल डैम चौक से बस लेनी पड़ेगी। वहीं ऊना से नंगल आने वाले लोगों को भी नंगल डैम पर ही बसों से उतरना होगा। आने वाले दिनों में चार पहिया वाहनों को नंगल पार करते समय जाम से जूझना पड़ सकता है।