फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rahul Gandhi's arrest is an attack on democracy: Rakesh Kalia

राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला : राकेश कालिया

Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 24 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's arrest is an attack on democracy: Rakesh Kalia
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मूल्यों पर लगातार प्रहार किया जा रहा है तथा विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक राकेश कालिया ने कहा कि राहुल गांधी देशभर के युवाओं और छात्रों के साथ खड़े होकर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के कारण लाखों मेहनती विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसे गंभीर मामले में छात्रों के सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी आवाज उठाने वाले नेता प्रतिपक्ष को गिरफ्तार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के साथ न्याय होना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed