{"_id":"581c95a74f1c1b5e384385d3","slug":"rad-in-panjavar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजावर में खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजावर में खाद्य आपूर्ति विभाग का छापा
ब्यूरो/अमर उजाला/पंजावर
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
मूंग दाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरोली के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने पंजावर क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इसके तहत उन्होंने दुकानों और गैस एजेंसी में जाकर चेकिंग की। वहीं, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के राशन डिपुओं पर भी दबिश देते हुए उनके रिकार्ड जांचे।
विज्ञापन
उन्होंने अनियमितता पाए जाने वालों डिपू होल्डरों को सख्त निर्देश दिए हैं। टीम ने पंजावर बाजार में चेकिंग के दौरान चार दुकानों से पॉलिथीन बरामद किया, जिस पर उन्होंने जुर्माना करते हुए दो हजार रुपये वसूल किए। अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि विभागीय छापामारी के दौरान कई दुकानदारों ने गैर कानूनी तरीके से रखे प्रतिबंधित पॉलिथीनों को इधर-उधर कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि, जांच के दौरान टीम के हत्थे चार दुकानदार चढ़ ही गए, जिनका मौके पर चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। उधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राशन डिपुओं पर भी दबिश देते हुए उनके रिकार्ड जांचे गए हैं। पंजावर स्थित गैस एजेंसी की भी चेकिंग की गई है। उन्होंने बताया कि डिपुओं और गैस एजेंसी का रिकार्ड सही पाया गया है। उन्होंने बताया कि जो दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग कर रहे थे, उनसे जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने सभी दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने का आग्रह भी किया है।
विज्ञापन