{"_id":"681386f4ef0c69cd75061d5f","slug":"rabies-infected-dog-bites-eight-people-in-bangana-una-news-c-93-1-una1002-152826-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बंगाणा में रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने आठ लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बंगाणा में रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने आठ लोगों को काटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल के गांव बंगाणा में बुधवार देर शाम को एक रेबीज से संक्रमित लावारिस कुत्ते ने दहशत फैला दी। कुत्ते ने अचानक हमला कर आठ लोगों को काट लिया। कुत्ते के हमले का शिकार हुए लोगों में एक राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की छात्रा, स्थानीय ग्रामीण और कुछ राहगीर शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को संक्रमित कुत्ते ने नीलम देवी, जयकिशन, करतारी देवी, आकृति, अंजना, राम आसरा और दो अन्य लोगों को शिकार बनाया। घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं।
मुच्छाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा अधिकारियों डॉ. राजेश जंगा को दी और टीम सदस्यों से आग्रह किया है कि पंचायत में जिन कुत्तों तथा पालतु पशुओं को इस कुत्ते ने काटा है, उनका टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन
उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारियों डॉ. राजेश जंगा ने बताया कि बंगाणा में हुई घटना की सूचना स्थानीय पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा के माध्यम से मिली है। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा है, उनका नागरिक अस्पताल बंगाणा में डाॅक्टरों की ओर से टीकाकरण करवाया गया है।