{"_id":"6836f4e9a1b6e3a7160a3bb9","slug":"rab-di-awaz-movie-will-be-shown-to-special-children-of-aashray-una-news-c-93-1-una1002-154900-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आश्रय के विशेष बच्चों को दिखाई जाएगी ‘रब दी आवाज’ मूवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आश्रय के विशेष बच्चों को दिखाई जाएगी ‘रब दी आवाज’ मूवी
विज्ञापन
30 मई को देहलां में होगा कार्यक्रम, फिल्म के निदेशक और कलाकार भी बच्चों से होंगे रूबरू
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। मानवाधिकार संरक्षण प्रकोष्ठ की देखरेख में चल रहे विशेष बच्चों के स्कूल ‘आश्रय’ में 30 मई को सुबह 10 बजे ‘सक्षम पंजाब’ के अध्यक्ष रवि खुराना और उनके सहयोगियों के सौजन्य से विशेष बच्चों को रब दी आवाज मूवी दिखाई जाएगी। फिल्म में मूक बधिरों और दृष्टि बाधित बच्चों को सक्षमता में बदलने वाली कहानी को फिल्माया गया है। इस फिल्म की निर्देशक ओजस्वी शर्मा तथा मुख्य किरदार निभाने वाली कलाकार आश्रय स्कूल में विशेष रूप से बच्चों से रूबरू होंगी। करीब सवा घंटे की इस फिल्म को संकेतात्मक भाषा में देखा, सुना जा सकेगा। फिल्म निर्देशक के अनुसार मूक बधिर तथा दृष्टि बाधित बच्चों के लिए यह मूवी विशेष रूप से बनाई गई है। खास बात यह कि इस फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकार हिमाचल से ही ताल्लुक रखते हैं। आश्रय स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र गोपाल शास्त्री ने कहा कि बच्चों तथा उनके अभिभावकों को इस मूवी को देखने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रण दिया गया है।