{"_id":"6a9c6e99ed91a8e3820d216e","slug":"questions-raised-over-sukhu-governments-claims-of-education-reform-una-news-c-93-1-ssml1048-204894-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सुक्खू सरकार के शिक्षा सुधार के दावों पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सुक्खू सरकार के शिक्षा सुधार के दावों पर उठाए सवाल
Sun, 06 Sep 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। हिमाचल प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सामने आए आंकड़ों पर स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी के अध्यक्ष गौरव कुमार ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि प्रदेश में करीब 150 सरकारी स्कूल शिक्षक विहीन हैं जबकि लगभग 3,500 स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था एक ही शिक्षक के सहारे चल रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सामने आए ये आंकड़े सरकार के शिक्षा सुधार के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करते हैं।
गौरव कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार, बेहतर सुविधाएं और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन प्रदेश के हजारों स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहीं स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है तो कहीं एक शिक्षक को ही पूरी कक्षा व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल हैं, बच्चे हैं, स्कूलों की इमारतें हैं, लेकिन कहीं शिक्षक नहीं हैं तो कहीं पूरी व्यवस्था एक ही शिक्षक के कंधों पर टिकी हुई है। गौरव कुमार ने कहा कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में सरकार को घोषणाओं के बजाय धरातल पर काम करने की जरूरत है।