फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab Roadways bus narrowly escapes falling under Ajauli Mod flyover

Una News: अजौली मोड़ फ्लाई ओवर के नीचे गिरने से बाल-बाल बची पंजाब रोडवेज बस

Sat, 28 Sep 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 28 Sep 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Punjab Roadways bus narrowly escapes falling under Ajauli Mod flyover
अजोली मोड़ फ्लाई ओवर पर क्षतिग्रस्त पंजाब रोडवेज की बस।संवाद
ऊना/नंगल। अजौली मोड़ फ्लाई ओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टला। जब सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस फ्लाई ओवर के नीचे गिरने से बच गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के अधीन चलने वाली बस शिमला से वाया चंडीगढ़ नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि अचानक फ्लाईओवर पर पहुंचते ही बस की ब्रेक का प्रैशर पाइप फट गया और बस का चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस रांग साइड जाकर फ्लाईओवर की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई। इस हादसे में किसी भी सवारी, चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं लगी है। भगवान का यह भी शुक्र है कि जिस समय यह बस हादसा हुआ, उस समय सड़क पूरी तरह खाली थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जब यह बस हादसा हुआ तो उस समय बस में सवार यात्रियों में चीखों पुकार का आलम बना हुआ था। इस हादसे के उपरांत इस मार्ग से आने वाली पूरी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

उधर, जब इस बारे में जानकारी लेने के लिए बस के चालक करनैल सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सुबह बस शिमला से वाया नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि बस की ब्रेक की प्रैशर पाइप फट जाने के कारण यह हादसा हुआ और बस में 10 से 12 सवारियों ही सवार थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed