फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab Justice Front raised the demand for restoration of old pension

Una News: पंजाब जस्टिस फ्रंट ने पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग

Wed, 18 Feb 2026 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab Justice Front raised the demand for restoration of old pension
नंगल (ऊना)। पंजाब पेंशन जस्टिस फ्रंट की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के पेंशनरों ने भाग लिया। बैठक में सरकार की पेंशन संबंधी नीतियों पर गहन चर्चा की गई तथा पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों पर लागू नई पेंशन योजना (एनपीएस) उनके हित में नहीं है। इसे समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, बकाया एरियर और अन्य वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल रहे, जिससे पेंशनरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए तथा पेंशनरों को 2.59 गुणांक के आधार पर संशोधित लाभ प्रदान किए जाएं। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ किए गए वादों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed