{"_id":"67180e4910118f0d5e0d91bc","slug":"punjab-chief-minister-mann-participated-in-mega-ptm-una-news-c-93-1-ssml1047-136342-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मेगा पीटीएम में पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मेगा पीटीएम में पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने की शिरकत
Wed, 23 Oct 2024 02:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवतं मान नंगल के स्कूल में विद्यार्थियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए। सं
नंगल(ऊना)। पंजाब सरकार की तरफ से मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसी मेगा पीटीएम का हिस्सा बनने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस व लोक सभा सदस्य मलविंद्र कंग भी विशेष तौर पर नंगल के स्कूल ऑफ एमिनेंस पंहुचे।
इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और लोक सभा सदस्यों मलविंद्र सिंह कंग ने बच्चों से मुलाकात की और सरकारी स्कूलों के बारे में पूछा और किस स्कूल को छोड़कर बच्चा स्कूल ऑफ एमिनेंस में आया, के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इससे पहले स्कूल पंहुचने पर स्कूल स्टाफ व बच्चों ने भव्य स्वागत किया और स्कूल की बैंड पार्टी ने सलामी भी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इस पीटीएम का रिबन काटकर उदघाटन किया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा स्कूल स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जाने को लेकर चल रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवतं सिंह मान ने कहा कि मेगा पीटीएम में अभिभावकों को अपने बच्चों का पूरा रिकाॅर्ड मिल जाता है, जिससे बच्चों को आगे बढ़ने में मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 12316 अस्थाई अध्यापकों को रेगुलर किया जा चुका है और 10 हजार 361 नए शिक्षकों की भर्ती की गई है। वहीं, पंजाब के 118 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस का दर्ज दिया जा रहा है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में हाई-स्पीड फाइवर वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन के लिए 29.3 करोड़ रुपये का बजट प्रदान किया गया है।