फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Puneet of Amb won gold medal in state level competition

Una News: अंब के पुनीत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 04 Oct 2024 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 04 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Puneet of Amb won gold medal in state level competition
अंब (ऊना)। अंब के पुनीत संदल ने राज्य स्तरीय अंडर-14 बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। बुधवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा डडवाल, निदेशक अनिल परमार तथा स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों ने पुनीत संदल का स्कूल में जोरदार स्वागत किया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा डढवाल ने बताया कि 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पुनीत संदल ने 46 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में सिरमौर के प्रतिद्वंदी को पराजित कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। पुनीत संदल का चयत राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ की तरफ से बाॅक्सिंग चैंपियन का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर उसके पिता सुरजीत सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed