{"_id":"6810e7e513c935130d07bf33","slug":"pulley-ready-in-raunkhar-at-a-cost-of-rs-15-lakh-una-news-c-93-1-una1002-152613-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रौनखर में 15 लाख की लागत से पुली बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रौनखर में 15 लाख की लागत से पुली बनकर तैयार
विज्ञापन
विकास की बात
खरयालता पंचायत के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार
पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने रौनखर में बनाई पुली का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। लोक निर्माण विभाग जोल के तहत ग्राम पंचायत खरयालता और ग्राम पंचायत डीहर को जोड़ने वाली पुली का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुली बनने से अब दोनों पंचायतों में आमजन की आवाजाही सहज होगी और समय के साथ धन की भी बचत होगी। पुली बनने से दोनों पंचायतों की हजारों की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी। पहले यहां से लोग वैकल्पिक मार्ग के सहारे जाते थे। अब पुली बनने से लोगों का सफर सुहावना बनेगा। लगभग 15 लाख की लागत से बनने वाली पुली के निर्माण से पंचायत प्रधान राकेश धीमान व स्थानीय लोगों ने चिंतपूर्णी क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, एसडीओ जोल भानु ओहरी एवं ठेकेदार अर्जुन सिंह का आभार जताया है। पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने बताया कि लगभग 15 लाख की लागत से बनने वाली पुली का निर्माण कार्य आज पूरा हो चुका है और 22 दिन के भीतर इस पुली का विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से लोकार्पण कर जनता में समर्पित कर दिया जाएगा। इससे पुली पर आवाजाही शुरू हो जाएगी। स्थानीय जनता को राहत मिल जाएगी। विधायक सुदर्शन सिंह बबलू की ओर से आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।