{"_id":"631e27d4176738376e4ba26d","slug":"public-health-lab-to-be-built-in-regional-hospital-una-news-sml421373797","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायनी वार्ड की जगह बनेगी पब्लिक हेल्थ लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायनी वार्ड की जगह बनेगी पब्लिक हेल्थ लैब
विज्ञापन
ऊना। जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला लोक स्वास्थ्य लैब का निर्माण किया जाएगा। इस लैब में मरीजों की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्टों की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय से मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में इस लैब को स्थापित किया जाएगा।
क्षेत्रीय अस्पताल में धरातल स्थल पर जिला पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जाएगी। इसमें मरीजों को बेहद कम दामों में विभिन्न प्रकार से टेस्ट करवाने की सुविधा रहेगी। इस लैब के स्थापित होने से मरीजों को जांच के लिए निजी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज का रुख नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन की तरफ से गायनी वार्ड के स्थान पर लैब का निर्माण किया जाना है। इसके लिए स्थान भी चयनित कर लिया गया है।
बता दें कि आगामी माह के पहले सप्ताह में नए मातृ-शिशु केंद्र के शुरू होने उम्मीद है। इसके बाद अस्पताल के धरातल तल पर चल रही गायनी ओपीडी भी नए मातृ-शिशु केंद्र में ही शिफ्ट कर दी जाएगी। इसे देखते हुए पुराने गायनी वार्ड के स्थान पर ही आधुनिक पब्लिक टेस्ट लैब को स्थापित करने का फैसला किया गया है। इस आधुनिक प्रयोगशाला के निर्माण के लिए अमेरिकी कंपनी यूएएस एड राइज बजट मुहैया करवाएगी। उक्त कंपनी से बजट मुहैया करवाने के लिए भी अस्पताल प्रबंधन ने पत्र लिखकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। क्षेत्रीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि जिला पब्लिक हेल्थ लैब बनाने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अस्पताल के धरातल तल पर गायनी वार्ड के स्थान पर आधुनिक लैब का निर्माण किया जाएगा।