{"_id":"680b7c051fe151aa730441b9","slug":"protest-against-terrorist-attack-in-pahalgam-una-news-c-93-1-una1002-152233-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
चिंतपूर्णी व्यापार मंडल व महिलाएं आंतकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए।स्रोत स्वयं
महिलाओं, व्यापार मंडल और किन्नरों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
बोले-चिंतपूर्णी में बाहरी क्षेत्रों से रह रहे लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई
एसएचओ बोले- सभी पंचायत प्रधानों को जारी किए पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवाईं (ऊना)। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में चिंतपूर्णी बाजार में व्यापार मंडल सहित क्षेत्रवासियों ने आतंकवाद के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हमले के विरोध में पुराना बस अड्डा बाजार और बाबा माई दास सदन तक बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर रोष रैली निकाली। महिलाओं, दुकानदारों और किन्नरों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर पाकिस्तान का पुतला पूरे शहर में घुमाया। लोगों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किन्नरों ने पाकिस्तान का पुतला जमीन पर लेटाकर जूते चप्पलों से जमकर पीटा और बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया। पहलगाम में आतंकवादी हमले में सैलानियों को धर्म का नाम पूछ कर मौत के घाट उतार दिया था। उसके विरोध में चिंतपूर्णी के आसपास जलो दी बड़ में भी पूरा बाजार बंद रहा। होटल एसोसिएशन के प्रधान संजीव शर्मा ने कहा कि देश को कमजोर करने वालों और साजिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए। इस जघन्य अपराध के पीछे जिस का हाथ है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। रोष प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। देहरा और चिंतपूर्णी पुलिस भी मौके पर उपस्थिति रही। चिंतपूर्णी व्यापार मंडल ने पुलिस को बताया कि चिंतपूर्णी में बाहरी राज्यों के बड़ी संख्या में लोग बिना पंजीकरण के रह रहे हैं। इनकी छानबीन की जाए। एसएचओ जयराम शर्मा ने कहा कि चिंतपूर्णी के आसपास की पंचायत के प्रधानों को लेटर भेजे गए हैं कि उनके क्षेत्र में रह रहे अनजान लोगों की बारे में पुलिस को जानकारी दें। चिंतपूर्णी में भी बिना पंजीकरण के काफी संख्या में लोग रह रहे हैं। जय राम ने कहा कि बिना पंजीकरण के जो लोग रहे हैं और जो लोग इनको किराये पर दुकान या मकान दे रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।