फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protest against running pictures of other religions on LED in Chintapurni temple

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में एलईडी पर दूसरे धर्म की तस्वीर चलाने का विरोध

Fri, 28 Mar 2025 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
Protest against running pictures of other religions on LED in Chintapurni temple
कहा, हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास
विज्ञापन


संगठन सदस्यों ने एसडीएम ऊना को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की तरफ से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ लगाई गई एलईडी डिस्प्ले पर अन्य धर्म से जुड़ी तस्वीर प्रसारित करने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के सदस्यों ने शुक्रवार को एसडीएम अंब सचिन शर्मा को ज्ञापन दिया और मंदिर की एलईडी में दिखाए गए अन्य धर्म के चित्रों को लेकर अपना विरोध दर्ज करवाया। गो सेवा प्रमुख संजीव चौहान, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, बजरंग दल जिला संयोजक राहुल ठाकुर, गगरेट प्रखंड बजरंग दल अध्यक्ष रवि पटियाल, बजरंग दल के सुरेश सोनी आदि ने आरोप लगाया कि इस वीडियो के माध्यम से हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा। सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के धार्मिक कंटेंट को प्रसारित करना न केवल धार्मिक सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि यह समाज में असहमति और तनाव पैदा कर सकता है। एसडीएम अंब का कहना है कि यह सब कैमरा ऑपरेटर की गलती के चलते हुआ। माता के शृंगार के वक्त स्क्रीन को बंद रखा जाता है। उस दौरान कैमरा बंद रखा जाता है। अब माता से संबंधित वीडियो बनवाए जा रहे हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि भविष्य में ऐसी गलती न हो। उन्होंने इस संबंध में किसी प्रकार की साजिश होने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed