फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Protecting the environment is the responsibility of every citizen: Lohia

पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक का दायित्व : लोहिया

Sat, 27 Dec 2025 07:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Protecting the environment is the responsibility of every citizen: Lohia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगाणा (ऊना)। अखिल भारतीय पर्यावरण कानूनी साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल के अंतर्गत आज महाविद्यालय में आज रक्षा करें, कल सुरक्षित करें.. विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला विधि सेवा प्राधिकरण ऊना के सचिव (वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न हुआ।



मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित एडवोकेट विकास लोहिया, सहायक एलएडी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रमुख कानूनों, नागरिकों के अधिकार व दायित्व और पर्यावरणीय उल्लंघनों की स्थिति में उपलब्ध कानूनी उपायों के बारे में जानकारी दी। कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल सरकार या न्यायालय की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। समय रहते जागरूक होकर कानूनी प्रावधानों का पालन करने से आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने मुख्य वक्ता को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके मार्गदर्शक विचारों के लिए आभार व्यक्त किया। संचालन वैदेही शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed