फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   programe in kotla kalan

कोटला कलां में 2 से 12 फरवरी तक चलेगा वार्षिक महासम्मेलन

Wed, 13 Jan 2021 06:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
programe in kotla kalan
कोटला कलां में 2 से 12 फरवरी तक चलेगा वार्षिक महासम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। उत्तर भारत के प्रसिद्ध श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में वार्षिक महासम्मेलन 1 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज की अध्यक्षता में होने वाले समारोह के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निमंत्रण पत्र भेजा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निमंत्रण पत्र देने के लिए राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने मंत्री वीरेंद्र कंवर को निमंत्रण पत्र सौंपा है। राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने कहा कि कोरोना संकट समाप्ति की ओर हो, ऐसे में वार्षिक कार्यक्रम को पूरी तरह नियमों के तहत किया जाएगा। कहा कि सबकी इच्छा है कि मुख्यमंत्री वार्षिक कार्यक्रम का हिस्सा बनें। कहा कि 2 फरवरी को पूनम साध्वी बरसाने वाली संकीर्तन करेंगी। 1 फरवरी को अलका गोयल भजन करेंगी। 3 फरवरी को स्वामी गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज प्रवचन करेंगे। 4 फरवरी को शोभायात्रा का आयोजन होगा। 5 फरवरी को चित्र विचित्र संकीर्तन करेंगे। जबकि 6 फरवरी से 12 फरवरी तक गौरदास महाराज वृंदावन से श्रीमद् भागवत कथा अपने मुखारविंद से सुनाएंगे। कार्यक्रम के लिए तैयारियां की जा रही है और पूरी तरह से नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम को किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और अनुशासन में रहने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed