{"_id":"698cc7de600f03b64204d023","slug":"professor-simmi-agnihotri-was-remembered-in-gondpur-jaichand-una-news-c-93-1-una1002-181324-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गोंदपुर जयचंद में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गोंदपुर जयचंद में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री को किया याद
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री के आवास में आयोजित सभा में एकत्रित गणमान्य व्यक्ति स्त्रोत लोग संपर्क विभाग।
उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री, पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री और परिजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शिक्षा, संवेदना और समाज सेवा में अतुलनीय योगदान देने वाली स्व. प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की दूसरी पुण्य स्मृति पर गोंदपुर जयचंद स्थित उपमुख्यमंत्री आवास परिसर में श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनका निधन 9 फरवरी 2024 को हुआ था। उनकी याद में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री, दामाद सचिन शर्मा, परिजन और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना। कार्यक्रम में बेटी डॉ. आस्था ने मां को याद करते हुए कहा कि उनकी मां ने जीवन समाज और परिवार के लिए समर्पित किया और हमेशा हरोली के विकास और सामाजिक कार्यों के लिए चिंतित रहती थीं।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रो. (डॉ.) सिम्मी अग्निहोत्री एक उत्कृष्ट शिक्षाविद् और संवेदनशील समाजसेवी थीं, जिनकी शिक्षा, नशा-निवारण, सड़क सुरक्षा और सामाजिक कार्यों में प्रतिबद्धता समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।