फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Procurement of seeds for potato sowing begins

Una News: आलू की बिजाई के लिए बीज की खरीद शुरू

Sun, 18 Aug 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 18 Aug 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Procurement of seeds for potato sowing begins
ऊना। जिला में आलू फसल की बिजाई को लेकर किसानों ने तैयारी तेज कर दी है। खेतों को तैयार करने के साथ अब बीज की खरीद शुरू हो चुकी है। किसान पड़ोसी राज्य पंजाब के बड़े कोल्ड स्टोर से आलू के बीज की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा कि इस बार आलू का बीज महंगा है। प्रति क्विंटल आलू के बीज की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल तक है। जानकारी के अनुसार जिला के किसान आलू के अच्छे बीच की खरीद पंजाब के बड़े कोल्ड स्टोर से करते हैं। जिला में ऐसा कोई बड़ा कोल्ड स्टोर नहीं है, जो किसानों की आवश्यकता मुताबिक बीज रखता हो। वहीं, गुणवत्ता के लिहाज से भी पंजाब के कोल्ड स्टोर में रखा गया बीज बेहतर माना जाता है। इसलिए किसान जालंधर, लुधियाना, मोगा और अमृतसर से आलू का बीज खरीदकर लाते हैं।
विज्ञापन

किसान रविंद्र कुमार, देसराज, मदन लाल, रोहित कुमार ने कहा कि आलू के बीज की कीमत इस बार अधिक है। बीते साल 1600 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल कीमत थी। इस बार 500 रुपये अधिक कीमत पर बीज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बीज की अधिक कीमत होने से फसल पर लागत बढ़ जाती है। अगर फसल के बाद में अच्छे दाम न मिलें तो घाटा भी अधिक होता है। किसानों ने कहा कि आलू का बीज सालभर रखना किसी चुनौती से कम नहीं। लगातार बीज की छंटाई होती है। सड़े हुए आलू को अलग करना होता है। वहीं, बीज खुले में रखा जाता है। इसे बोरियों में बंद नहीं रख सकते और यह कार्य किसी बड़े कोल्ड स्टोर में संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
आलू के लिहाज से ऊना जिला की जलवायु काफी शानदार है। इस जिले को आलू की फसल का गढ़ भी कहा जाता है। अधिकतर किसानों ने इस फसल के बल पर अपनी आर्थिकी में बहुत सुधार किया है। अगस्त के अंतिम दिनों और सितंबर की शुरुआत में इसकी बिजाई होती है और दो माह बाद नवंबर की शुरुआत को इसे मंडियों में पहुंचाया जाता है।
कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed