फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Procession procession in Santoshgarh, the city of Guru Ravidas, devotees bow down

Una News: गुरु रविदास की नगरी संतोषगढ़ में शोभायात्रा की धूम, श्रद्धालु नतमस्तक

Thu, 13 Feb 2025 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Procession procession in Santoshgarh, the city of Guru Ravidas, devotees bow down
श्री गुरु रविदास मंदिर संतोषगढ़ में  गुरु रविदास महाराज के 648 वां प्रकाश पर शोभा यात्रा निककाल
शाम सात बजे शोभायात्रा नगर की परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंची
विज्ञापन

युवा श्रद्धालुओं ने गुरु रविदास प्रतिमा के समक्ष काटा केक

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर के ऐतिहासिक मंदिर में जगत गुरु रविदास का 648वां प्रकाश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर शाम चार बजे गुरु रविदास मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। गुरु जी की पालकी को सजाया गया और नगर परिक्रमा की गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। सुबह मंदिर परिसर में आदि प्रकाश रत्नसागर के पाठ के बाद भोग डाला। उसके बाद झंडा रस्म अदा की गई। देर शाम सात बजे के करीब शोभा यात्रा नगर की परिक्रमा कर वापस मंदिर पहुंची। इस दौरान संत ज्ञानानंद मौजूद रहे। शहरवासियों ने गुरु जी की पालकी में सुशोभित चित्र के आगे नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और पुष्प वर्षा की। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शनिवार सुबह प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर बीते एक सप्ताह से चली आ रही प्रभात फेरियों को विराम दिया गया। युवा श्रद्धालुओं ने मंदिर की भव्य गुरु रविदास की प्रतिमा के समक्ष केक काटा। आदि प्रकाश रत्नसागर के पाठ का भोग डाल झंडा रस्म अदा की गई। मनोकामना पूरी होने पर विभिन्न परिवारों ने झंडे की रस्में अदा कीं। भव्य शोभायात्रा शाम साढ़े छह बजे नगर की परिक्रमा कर वापस मंदिर परिसर में पहुंची। यहां युवाओं ने डीजे की धुनों पर गुरु रविदास के गानों धुनों पर भंगड़ा भी डाला। संत कमलजीत बाबी ने गुरु की महिमा का गुणगान संगत सहित करदो नाम दीवाना, हो रही है तेरी जय जयकार, आदि भजनों का गायन किया।

बॉक्स
धार्मिक गायक और रागी बांधेंगे समां
एडवोकेट कुलविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार को भी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरा दिन चलेगा। इसमें चांदयानी खुर्द से दीदी सरकार व होली वाले संत ज्ञाना नंद जी मौजूद होंगे। गायक मुकेश गोल्डी, रागी भाई राजनदीप सिंह श्री आनंदपुर वाले, जोनी महे व रमेश महे जालंधर वाले, अपनी सुरीली आवाज के जादू से संगत को गुरु की महिमा से जोड़ेंगे। मंदिर में लगाई गई प्रदर्शनियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed