{"_id":"5735d4864f1c1b816b919844","slug":"problem-of-drinking-water-in-santoshgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोषगढ़ में पेयजल के लिए मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोषगढ़ में पेयजल के लिए मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला/संतोषगढ़
Updated Fri, 13 May 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
संतोषगढ़ में पानी के िलए प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के वार्ड चार में पेयजल को लेकर हाहाकार मच गया है। आलम यह है कि पिछले कई दिनों से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके चलते वार्ड के सैकड़ों लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी के लिए अन्य क्षेत्रों में भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पानी की समस्या से तंग आकर वार्ड के लोगों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। पार्षद रविकांत बस्सी सहित ग्रामीणों प्रकाश चंद सैणी, नसीब चंद, भाग सिंह सैणी, तरसेम लाल, सुच्चा सिंह सैणी, नरेश सिंघा और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करीब 30 घरों में लगातार पिछले काफी समय से गर्मियों के दिनों में यहां पानी नहीं आ रहा है। इससे सभी लोग गर्मियों के दिनों पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार समस्या के बारे में आईपीएच विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन विभाग ने अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने इकट्ठे होकर आईपीएच विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि उनकी पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। उधर आईपीएच विभाग के एसडीओ रमेश कुमार का कहना है कि समस्या उनके ध्यान में है। उन्होंने कहा कि जल्द पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन