{"_id":"684d6cbd7d3c9c1d410af713","slug":"priya-was-honored-by-the-college-management-una-news-c-93-1-una1002-156386-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रिया को काॅलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रिया को काॅलेज प्रबंधन ने किया सम्मानित
विज्ञापन
मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम किया रोशन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब की छात्रा प्रिया देवी ने 8.91 सीजीपीए प्राप्त कर बीए (कला संकाय) तृतीय वर्ष में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चौथा स्थान हासिल कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने छात्रा प्रिया देवी के स्वागत में उनको पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रा प्रिया देवी की इस सफलता पर प्राचार्य ने उन्हें नकद पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि टॉप टेन मेंरिट में स्थान प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है और प्रिया देवी ने चौथा स्थान हासिल करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रिया देवी शुरू से ही महाविद्यालय की होनहार छात्रा रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। उनका इस तरह से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चौथे स्थान पर आना उनके लक्ष्य को सार्थकता प्रदान करता है। प्राचार्य प्रो. दर्शन कुमार ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेने को कहा।