{"_id":"670e81397b323434ea05b24f","slug":"private-bank-employee-in-haroli-accused-of-fraud-of-rs-390-lakh-una-news-c-93-1-una1002-135739-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हरोली में निजी बैंक के कर्मचारी पर 3.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हरोली में निजी बैंक के कर्मचारी पर 3.90 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
Wed, 16 Oct 2024 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 16 Oct 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। राष्ट्रीय स्तर के एक निजी बैंक की टाहलीवाल शाखा में धोखाधड़ी कर 3.90 लाख रुपये का हेरफेर करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बैंक के कर्मचारी विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुमन वाला पत्नी जगदीप सिंह निवासी नंगल कलां, तहसील हरोली ने बताया कि उनके और उनके पति का निजी बैंक की हरोली शाखा में लिमिट के तौर एक संयुक्त खाता है। इस खाते की कुल सीमा 5.50 लाख रुपये थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि बैंक के कर्मचारी विवेक निवासी गांव भंडियारा दुलैहड़ और शाखा प्रबंधक गौरव ने मिलकर खाते से धोखाधड़ी करके 3.90 लाख रुपये निकाल लिए हैं।
उधर, टाहलीवाल थाना के एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि आरोपी विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धोखाधड़ी में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। वहीं, एचडीएफसी बैंक टाहलीवाल शाखा के मैनेजर चमन लाल ने कहा कि इस मामले का उनकी शाखा से सीधा संबंध नहीं है। क्योंकि यह मामला बैंक के कृषि लोन विभाग से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
वहीं, कृषि लोन विभाग के अधिकारी गौरव चंदेल ने बताया कि विवेक पर पहले भी धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। उस वक्त भी बैंक ने उससे रिकवरी की थी। इस नए मामले की भी गहनता से जांच की जा रही है और विवेक को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। गौरव चंदेल ने कहा कि मामले की जांच में पुलिस प्रशासन और बैंक अधिकारियों को पूरा सहयोग दिया जाएगा।
बैंकिंग सुरक्षा पर सवाल
यह घटना सामने आने के बाद बैंक ग्राहकों के बीच चिंता का माहौल है। इस धोखाधड़ी के चलते बैंक की आंतरिक प्रणाली और सुरक्षा उपायों पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और बैंक प्रशासन इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। इस मामले अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।