फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prisoner Vishal Bansal who escaped during parole arrested from Nepal

Una News: पेरोल के दौरान फरार हुआ कैदी विशाल बंसल नेपाल से गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 07:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 24 Dec 2023 07:24 AM IST
विज्ञापन
Prisoner Vishal Bansal who escaped during parole arrested from Nepal
गगरेट (ऊना)। पेरोल पर घर आए कैदी गगरेट के विशाल बंसल को एसआईटी ने नेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। वह नेपाल में टी स्टाल का संचालन कर रहा था। अब उसे ऊना वापस लाया जा रहा है। विशाल हत्या के एक मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा था और पेरोल पर घर आने के बाद फरार हो गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गगरेट के बहुचर्चित कश्मीर सिंह हत्याकांड मामले में विशाल बंसल मास्टरमाइंड था। उस समय भी विशाल बंसल ने पुलिस को बहुत छकाया था। हालांकि इस केस की न्यायालय में चली सुनवाई के बाद विशाल बंसल और इसके साथियों को न्यायालय ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


विशाल बंसल ने पेरोल पर जेल से बाहर आने के लिए कई बार आवेदन किया। मगर पुलिस ने पेरोल नहीं दी। इसके बाद विशाल बंसल ने न्यायालय में अपील दायर कर पेरोल हासिल कर ली। पेरोल की तय अवधि के बाद भी जब विशाल बंसल जेल नहीं पहुंचा तो जेल अधिकारियों ने पुलिस को इस बारे सूचित किया। इस पर पुलिस ने जब उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह कहीं फरार हो गया है और उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को विशाल बंसल को गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसआई शशिपाल के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। जांच के दौरान एसआईटी को भनक लगी कि विशाल बंसल नेपाल में हो सकता है। इस पर एसआईटी नेपाल पहुंची। वहां पर कड़ी मेहनत के बाद एसआईटी को पता चला कि विशाल बंसल यहां एक चाय के स्टाल का संचालन कर रहा है। एसआईटी ने बिना समय गंवाए उसे धर दबोचने में सफलता हासिल की है।


पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर बताया कि विशाल बंसल को नेपाल से वापिस लाया जा रहा है। जल्द उसे सलाखों के पीछे डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed