{"_id":"65f826a2cb3aa47a540b762a","slug":"pregnant-woman-dies-during-treatment-una-news-c-93-1-ssml1047-119970-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप
बाथड़ी में रह रही महिला को प्रसव के लिए एंबुलेंस में लाए थे अस्प्ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रविवार देर रात उपचार के लिए पहुंची एक प्रवासी गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिला को सही उपचार देने की बात कही है। जिले के बाथड़ी में रह रही प्रवासी महिला को प्रसव के लिए 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।
अस्पताल प्रबंधन की तरफ से उक्त महिला का उपचार शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान महिला में काफी कम मात्रा में खून पाया गया। चिकित्सकों ने महिला को खून चढ़ाना शुरू कर दिया लेकिन महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। मृतक महिला के पति संजय ने आरोप लगाया कि उपचार के दौरान अस्पताल में तैनात चिकित्सक देरी से आया।
ऐसे में महिला को उपचार ही नहीं मिल पाया। इससे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि उक्त गर्भवती महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जब महिला की जांच की गई तो महज तीन ग्राम खून पाया गया। प्रबंधन ने महिला को खून चढ़ाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी लेकिन हालत गंभीर होने के कारण महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
...
रविवार रात को एक प्रवासी गर्भवती महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। महिला में खून बेहद कम था। प्रबंधन ने महिला और बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
-डाॅ. संजय मनकोटिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना