फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prayed for peace and mutual brotherhood

Una News: अमन-चैन और आपसी भाईचारे की मांगी दुआ

Mon, 17 Jun 2024 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 17 Jun 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Prayed for peace and mutual brotherhood
एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/टाहलीवाल। जिलाभर के विभिन्न क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा पर विशेष समुदाय के लोगों ने नमाज अता की। इस दौरान लोगों ने अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए एक-दूसरे के गले लगकर ईद की बधाई दी। इसी कड़ी के तहत हरोली क्षेत्र के अन्तर्गत औद्यागिकी क्षेत्र टाहलीवाल में स्थित मस्जिद में सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अता की।

टाहलीवाल मस्जिद के इमाम मोहम्मद राशिद सुल्तान कादरी ने लोगों को ईद-उल-अजहा की नमाज अता करवाई। इमाम ने नमाज से पहले तकरीर में बताया कि हरेक व्यक्ति को अपने माता-पिता का अदब करना चाहिए, क्योंकि अल्लाह ने फरमाया है कि मां जनत हैं तो बाप जनत का दरवाजा हैं। इसलिए हमें माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। नमाज के बाद लोगों ने हिंदुस्तान में अमन, चैन और आपसी भाईचारे, एकता को कायम रखने और देश व प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ की। इस मौके पर मकसूद, नसीर अहमद, रोशन दीन, चुड़दीन, मंगत दीन, सलीम दीन, अब्दुल मान, दिलवर मोहम्मद, सलीमद्दीन, सदीकद्दीन, बशीरद्दी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। ऊना जिला के दुसाड़ा और अंब में विशेष समुदाय के लोगों ने ईद पर बधाई दी। इस अवसर पर लोगों ने मस्जिद में जाकर देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed