{"_id":"666f481195b88ee50e016117","slug":"pragpur-in-mens-kabaddi-katauharkhurd-winner-in-womens-category-una-news-c-93-1-una1002-126442-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पुरुष कबड्डी में प्रागपुर, महिला वर्ग में कटौहड़खुर्द विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पुरुष कबड्डी में प्रागपुर, महिला वर्ग में कटौहड़खुर्द विजेता
Mon, 17 Jun 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
कटौहडखुर्द में किशोर वर्ग की कबड्डी विजेता टीम मुख्य अतिथि से ट्रॉफी लेते हुए। संवाद
शह-मात के खेल में सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी प्रथम
कटौहडखुर्द में दो दिवसीय स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा संचालित स्कूल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ऊना जिला के देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटौहड़खुर्द में आयोजित हुई। समापन समारोह पर स्थानीय समाजसेवी डॉक्टर राजेंद्र चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और विजेता, उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर प्रागपुर ने कटौहड़खुर्द की टीम को हराकर कबड्डी के खिताब पर कब्जा किया। शिशु वर्ग की महिला कबड्डी में कटौहड़खुर्द विद्यालय ने प्रागपुर को मात देकर प्रथम स्थान पाया, जबकि लड़कों के शिशु वर्ग में भी प्रागपुर स्कूल ने कटौहडखुर्द को शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की। कबड्डी के बाल वर्ग में कटौहड़खुर्द ने सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रागपुर को परास्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज के खेल में सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय चिंतपूर्णी की टीम ने प्रथम पुरस्कार जीता। महिलाओं के बाल वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर कटौहड़खुर्द ने रायपुर सहोडा को शिकस्त देकर प्रथम स्थान पाया। पुरुषों के किशोर वर्ग में कैरम की ट्राफी प्रागपुर ने जीती। महिला वर्ग में कटौहड़खुर्द ने प्रागपुर को हराकर कैरम की ट्रॉफी अपने नाम की। पुरुषों के बाल वर्ग में कैरम के खिताब पर भी कटौहड़खुर्द ने चिंतपूर्णी को मात देकर कब्जा जमाया है। महिलाओं के वर्ग में कैरम की ट्राफी मेजबान स्कूल कटौहड़खुर्द ने रायपुर सहोडा को शिकस्त देकर जीत ली है।
मुख्य अतिथि राजेंद्र चौधरी ने विजेता, उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि अगले वर्ष खेलकूद प्रतियोगिता से पूर्व वह स्थानीय विद्यालय के वंदना हॉल को पूरी तरह से वातानुकूलित कर देंगे, ताकि गर्मियों के दिनों में बच्चों को बैठने के लिए किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति की जिला टोली के अध्यक्ष यशपाल सिंह कंवर, महामंत्री सुखदेव शर्मा, वरिष्ठ लेखाकार शांति स्वरूप शर्मा, स्थानीय प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा तथा विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: किशोर वर्ग की कबड्डी विजेता टीम मुख्य अतिथि से ट्रॉफी लेते हुए।