फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Pradeep and Shehnaz get the title of best athlete

Una News: प्रदीप और शहनाज को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

Wed, 28 Feb 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pradeep and Shehnaz get the title of best athlete
राजकीय महाविद्यालय चौकीमन्यार में तीसरी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलविंदर सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्राचार्य ने बच्चों से आह्वान किया कि बच्चे इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्राचार्य मनोहर लाल व अन्य स्टाफ के सदस्यों ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में तकनीकी पक्ष के राजकीय महाविद्यालय अंब के शारीरिक विभाग के सहायक आचार्य प्रो. पवन पटियाल की देखरेख में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 100 मीटर की रेस में पुरुष वर्ग में पहला स्थान पंकज, दूसरा स्थान रोहित और तीसरा स्थान आयुष ने हासिल किया। महिला वर्ग में पहला स्थान शहनाज, दूसरा स्थान चांदनी ठाकुर व तीसरा स्थान दिशा ने प्राप्त किया। 200 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में पहला स्थान पंकज, दूसरा स्थान प्रदीप व तीसरा स्थान रोहित ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, महिला वर्ग में पहला स्थान चांदनी, दूसरा स्थान शहनाज व तीसरा स्थान प्रियंका ने प्राप्त किया। 400 मीटर रेस वर्ग में पहला स्थान प्रदीप, दूसरा पंकज व तीसरा रोहित ने प्राप्त किया। लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला स्थान प्रदीप, दूसरा शिवम और तीसरा स्थान पंकज ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में पहला स्थान निशु ठाकुर, दूसरा स्थान शहनाज व तीसरा स्थान चांदनी ने प्राप्त किया। वहीं, शॉटपुट प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहला स्थान बिनेश संधू ने प्राप्त किया और महिला वर्ग में पहला स्थान साक्षी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलीट मीट में पुरुष वर्ग में प्रदीप कुमार और महिला वर्ग में शहनाज ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब जीता। इस मौके पर प्रो. कविता कौशल, डॉ. रामकुमार नेगी, डॉ. राम सिंह, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. सगुन डोगरा, कार्यालय अधीक्षक राकेश कुमार, मुख्य लाइब्रेरियन डॉक्टर अनुपमा वर्मा, सहायक लाइब्रेरियन नीलम कुमारी, वरिष्ठ सहायक दिनेश ठाकुर, लिपिक अमन शर्मा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed