फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Prabhat Pheri started in Raipur on the occasion of Mahashivratri

Una News: महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रायपुर में प्रभात फेरी शुरू

Sun, 09 Feb 2025 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 05:09 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri started in Raipur on the occasion of Mahashivratri
लोग घर में बुलाकर शिव भक्तों को कराते हैं जलपान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में गांव रायपुर सहोड़ा के प्राचीन श्री रामेश्वर शिव मंदिर में प्रभात फेरी की शुरुआत की गई। तड़के पांच बजे शिव मंदिर में माथा टेक कर गांव के गली मोहल्ले में भगवान भोलेनाथ के भजन गाते हुए शिव भक्त प्रभात फेरी निकालते हैं। खास बात यह है कि रोजाना किसी एक घर में शिव भक्तों को बुलाया जाता है और उनका आदरपूर्वक मान सम्मान करते हुए उन्हें जलपान की व्यवस्था की जाती है।
प्रसाद वितरण करके शिव भक्त भजन कीर्तन के साथ पुनः मंदिर परिसर में पहुंचते हैं। यहां भगवान भोलेनाथ की आरती के बाद राधा कृष्ण मंदिर में आरती उतारी जाती है। 26 फरवरी तक प्रभात फेरी निकालने वाले इन शिव भक्तों को जलपान करने के लिए अग्रिम बुकिंग करवाई जाती है। प्रभात फेरी के दौरान शिव भक्त उस घर में पहुंचकर भजन कीर्तन करते हुए घर के मुखिया को भगवती मां जगदंबा की चुनरी को मां के आशीर्वाद के रूप में प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर प्रभात फेरी निकालने की यह प्रथा पिछले कई वर्षों से निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष प्रभात फेरी निकालने वाले शिव भक्तों को जलपान करवाने वाले लोगों की लंबी सूची होने के कारण प्रभात फेरी 7 फरवरी से ही शुरू कर दी गई, ताकि जलपान करवाने की इच्छा रखने वाले शिव भक्तों को अपने घर भगवान भोलेनाथ का संकीर्तन करवाने का अवसर मिल सके। लगभग 150 वर्ष पुराने श्री रामेश्वर शिव मंदिर की इस परंपरा में ग्राम वासियों का भरपूर योगदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed