फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potholes scattered along the road

Una News: ज्वार-सलाना-मसलाना सड़क पर पड़े गड्ढे

Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Potholes scattered along the road
मैड़ी (ऊना)। ज्वार से सलाना-मसलाना को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह पड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात में इन गड्ढों में पानी भरने से सड़क पर स्थिति और खतरनाक हो जाती है। उनका आरोप है कि बार-बार अस्थायी मरम्मत के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। सबसे ज्यादा परेशानी गुलियार, सलाना और मसलाना गांवों के उन बच्चों को उठानी पड़ रही है जो इसी सड़क से पैदल स्कूल आते-जाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क संकरी होने के साथ कई जगह से क्षतिग्रस्त है। सामने से वाहन आने पर बच्चों और राहगीरों को सड़क से किनारे होने में परेशानी होती है। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। ज्वार-सलाना-मसलाना सड़क घगोह समेत आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी मार्ग से प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के लिए भी आवाजाही होती है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालु और वाहन चालकों की आवाजाही होती है। कुछ समय पहले सड़क के गड्ढों में मिट्टी और बजरी डालकर अस्थायी मरम्मत की गई थी लेकिन बारिश और वाहनों की आवाजाही के बाद मरम्मत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों में जमान दास, जगदीश राम, नीलम कुमारी, रमेश कुमार, इंद्रजीत ने विभाग से सड़क पर पैचवर्क के बजाय क्षतिग्रस्त हिस्सों की स्थायी और मजबूत मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग अंब के एसडीओ सुखविंद्र सिंह ने बताया कि विभाग सड़क की स्थिति से अवगत है। फंड उपलब्ध होते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क को दुरुस्त करवाया जाएगा।
विज्ञापन



विभाग ने कुछ समय पहले मिट्टी और बजरी डालकर गड्ढे भर दिए थे लेकिन बारिश के बाद सड़क फिर खराब हो गई। विभाग को सड़क की समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशवीन बेगम, पंचायत सदस्य
---------------------------
मेरे जैसे कई छात्र इसी सड़क से रोजाना अंब कॉलेज आते-जाते हैं। मार्ग से गुजरते समय रोजाना समस्या का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
- जतिन शर्मा, छात्र अंब कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed