{"_id":"69de930fa9a0d9e1ab0fb63c","slug":"potholes-on-the-mubarakpur-chalet-bridge-increase-the-risk-of-accidents-una-news-c-93-1-una1026-188135-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मुबारिकपुर-चलेट पुल पर पड़े गड्ढे, हादसों का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मुबारिकपुर-चलेट पुल पर पड़े गड्ढे, हादसों का बढ़ा खतरा
Wed, 15 Apr 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुबारिकपुर (ऊना)। मुबारिकपुर-चलेट पुल के बीचोंबीच पड़े गहरे गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। दौलतपुर से मुबारिकपुर को जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर चलेट के पास स्थित पुल का एक हिस्सा लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
स्थानीय लोगों में रविंद्र कुमार, साहिल, सतीश कुमार, सुनीता शर्मा का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान करने के बजाय केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।
गड्ढों में ईंटें और मिट्टी डालकर अस्थायी मरम्मत की जाती है जो कुछ ही दिनों में फिर से उखड़ जाती है और स्थिति जस की तस बनी रहती है। मार्ग से रोजाना गुजरने वाले कपिल, राकेश और कर्म सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग मंत्री से मांग की है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की जल्द स्थायी मरम्मत करवाई जाए।
लोक निर्माण विभाग दौलतपुर के अधिशासी अभियंता एचजी कौशल ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है और जल्द ही पुल की मरम्मत कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। संवाद