फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Potato crop germinated well, farmers happy

Una News: आलू की फसल अच्छे तरीके से हुई अंकुरित, किसानों में खुशी

Thu, 23 Jan 2025 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Potato crop germinated well, farmers happy
दो माह की फसल की तरह चार माह वाली फसल को भी अच्छे दाम मिलने की उम्मीद
विज्ञापन

बीते दिनों बारिश और मौसम की अनुकूल स्थिति से फसल को मिला लाभ
किसान अब फसल की गुड़ाई व खाद के छिड़काव की कर रहे तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले में आलू की चार माह वाली फसल खेतों में अच्छे तरीके से अंकुरित होने पर किसानों ने राहत की सांस ली है। फसल की बिजाई के बाद करीब दो माह तक बारिश न होने पर किसानों में डर था कि फसल अच्छे से अंकुरित नहीं हो पाएगी। बीते कुछ दिन से अच्छी बारिश और मौसम की अनुकूल परिस्थिति में आलू की फसल अच्छे तरीके से तैयार हो रही है।
जिले में 1000 हेक्टेयर से अधिक जमीन पर आलू की फसल तैयार की जाती है। यह फसल चार माह में गेहूं की फसल के समानांतर तैयार होती है। इसलिए केवल अधिक जमीन वाले किसान ही इसे तैयार करते हैं। फसल का बीज 2500 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिका। खाद व मजदूरी मिलाकर किसानों को फसल की बिजाई में ही अच्छा खासा खर्च उठाना पड़ा। समय-समय पर कीटनाशकों का छिड़काव भी फसल पर करना पड़ता है। कुल मिलाकर एक बड़ा किसान लाखों रुपये फसल को तैयार करने में खर्च करता है। दिसंबर के अंतिम दिनों और उसके बाद जनवरी माह में बारिश होने से किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बॉक्स
संवेदनशील फसल पर किसान रखते है नजर
किसान देसराज, परमिंदर सैनी, योगराज, महीमल सिंह, विनोद कुमार ने बताया कि आलू की फसल अच्छे तरीके से तैयार हो रही है। मौसम और कीड़े व बीमारी की मार से अभी फसल का बचाव है। यह फसल बेहद संवेदनशील मानी जाती है। अगर कोई कीड़ा या बीमारी का प्रकोप इसपर पड़े तो चंद दिनों में फसल तबाह हो जाती है। इसलिए प्रतिदिन इसपर बारीकी से नजर रखनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू की फसल तैयार करने में ऊना के किसान माहिर हैं। बीते कई वर्षों से यहां आलू का उत्पादन भारी मात्रा में होता आया है। इससे कई किसानों का आर्थिक जीवन सुधरा है। अभी तक यह फसल बहुत अच्छे से तैयार हो रही है। हमारी ओर से भी किसानों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में हमारी टीमें सक्रियता से कार्य कर रही हैं।
कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक, जिला कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed