फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Postal department organized painting competition on World Earth Day

Una News: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाक विभाग ने करवाई चित्रकारी स्पर्धा

Tue, 22 Apr 2025 07:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
Postal department organized painting competition on World Earth Day
मैहतपुर ( ऊना)। डाक विभाग के ऊना मंडल में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। डाक विभाग ऊना मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुकुल पब्लिक स्कूल अंब और पंडित आत्माराम पब्लिक स्कूल डोहगी में बच्चों के बीच चित्रकारी स्पर्धा का आयोजन करवाया। इसमें बच्चों ने विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकार के नाते अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अनेक प्रकार के पोस्टर तैयार किए। पृथ्वी पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश अंकित किए गए थे। चित्रकारी के माध्यम से बच्चों ने ..हमारी पृथ्वी हमारी जिम्मेदारी और आओ मिलकर पेड़ पौधों को बचाएं, जैसे संदेश लिखकर पृथ्वी संरक्षण एवं पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने डाक कर्मचारियों के साथ बैठक कर पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ तथा साफ सुथरा रखना के लिए प्रेरित किया तथा कर्मचारियों को पौधारोपण के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि धरती और मानवता के हित के लिए हमें प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। प्लास्टिक का उपयोग न केवल मानवता के लिए, अपितु धरती के लिए भी बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों, नदियों, तालाबों, सरोवरों के आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा, ताकि हमारे तालाब, जल स्रोत, सरोवर स्वच्छ तथा निर्मल रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed