{"_id":"5d2a10e68ebc3e6d117f1e3f","slug":"political-una-news-sml3003299171","type":"story","status":"publish","title_hn":"66 परिवारों को बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
66 परिवारों को बांटे निशुल्क गैस कनेक्शन
विज्ञापन
झूड़ोवाल गांव में लोगों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना सदर हलके के झूड़ोवाल गांव में 66 परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को चूल्हे के धुएं से निजात दिलाने की मुहिम में इनका वितरण किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण का कार्यक्रम उज्जवला योजना से शुरू किया था। उज्जवला योजना से छूट गए परिवारों को इसका लाभ देने के लिए प्रदेश की जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना की शुरूआत की है। इसमें किसी भी परिवार को इस सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार के सत्तासीन होते ही विकास के रथ को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब ऊना को किसी के रहमोकरम पर विकास योजनाएं मिलने का समय गुजर चुका है।
केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार डबल इंजन से प्रदेश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ा रही हैं। पांच सालों तक माफिया के दिशा निर्देश पर सरकार चलाने वाले अब विकास से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए माफिया-माफिया चिल्ला रहे हैं, लेकिन उनके यह प्रयास धरे के धरे रह जाएंगे। प्रदेश की जागरूक जनता जान चुकी है कि कांग्रेस के नेता केवल लोगों को बरगलाने का काम करते आए हैं। कांग्रेस का मोह केवल मात्र सत्ता के साथ है, लोगों की समस्याओं को दूर करने में कांग्रेस को कोई दिलचस्पी न कभी थी, न अब है और न ही कभी आगे होगी।