फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Political parties should follow the code of conduct: Jatin Lal

आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल : जतिन लाल

Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 20 Mar 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Political parties should follow the code of conduct: Jatin Lal
उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही प्रतिनिधियों के प्रश्नों-शंकाओं का समाधान भी किया।

उपायुक्त ने बताया कि चुनावी कार्यक्रमों संबंधी विभिन्न अनुमतियों को लेकर भारतीय चुनाव आयोग ने सुविधा ऐप बनाई है। इसके माध्यम से चुनावी रैलियों, नुक्कड़ बैठकें और लाउड स्पीकर के प्रयोग समेत चुनाव प्रचार से जुड़ी विभिन्न प्रकार की अनुमतियां प्राप्त की जा सकती हैं। इसमें स्टार प्रचारकों और पार्टी पदाधिकारियों के लिए वाहन की अनुमति, हेलीकॉप्टर और हैली पैड के उपयोग, पार्टी का अस्थाई कार्यालय खोलने, व्हीकल परमिट, गाड़ियों में लाउड स्पीकर लगाने की परमिशन, उम्मीदवार और चुनाव एजेंट के लिए संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में वाहन की अनुमति समेत चुनावी कार्यक्रमों से जुड़ी विभिन्न अनुमतियां प्राप्त की सकती हैं।
विज्ञापन

बैठक में तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, बीजेपी के प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि राजीव पुरी व तिलक राज सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed