फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   political

ऊना में प्रकाश चौधरी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Wed, 27 Jan 2016 06:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 27 Jan 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
political

विज्ञापन
ऊना। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल ऊना में मनाया गया। आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली।

पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिक, गाइड एंड स्काउट्स की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इसके अलावा जिले में हुए विकास को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग, बागवानी, कृषि, डीआरडीए तथा स्वास्थ्य विभाग ने अपनी झांकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन


इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर प्रकाश चौधरी ने जिलावासियों को 67वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान को अपनाया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में गत तीन वर्षों के दौरान कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को नीति दस्तावेज के रूप में अपनाया है। सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 450 से बढ़ाकर 600 तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए बिना आय सीमा के 1100 प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिसमें पात्र युवाओं को एक हजार तथा शारीरिक तौर पर अक्षम युवाओं को 1500 प्रतिमाह भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने तीन वर्षों के दौरान 28 हजार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से जिला ऊना ने प्रदेश का एक छोटा जिला होने के बावजूद विकास के मोर्चे पर नई बुलंदियों को छुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बख्शो समेत उत्कृष्ट कार्य पर अन्य को किया सम्मानित
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इसमें भारत गाइड एवं स्काउट्स की ओर से सराहनीय कार्य करने वालों में शिवानी देवी, ममता देवी, आरती बाली को राष्ट्रपति के प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, जबकि 13 अप्रैल, 2015 को ब्रहम्मोती में बच्चों को डूबने से बचाने के लिए होम गार्ड के जवान दिनेश कुमार, एथलीट में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दलवीर सिंह डढ़वाल, 22 दिसंबर, 2015 को 5 हजार मीटर की जिला स्तरीय दौड़ जीतने वाली ईसपुर निवासी बख्शो देवी, सरकारी कामकाज में बेहतर कार्य करने के लिए उपायुक्त कार्यालय की अधीक्षक बृज बाला, वरिष्ठ सहायक मधु शर्मा व संजय कुमार भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 108 सेवा के कर्मचारी ईएमटी मनोज कुमार, पायलट संतोष कुमार व धर्मवीर को भी मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। साथ ही परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को भी सम्मानित किया गया ।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर उपायुक्त अभिषेक जैन, पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, पूर्व विधायक रामनाथ शर्मा, नगर परिषद ऊना के अध्यक्ष अमरजोत सिंह बेदी, सतपाल रायजादा, विजय डोगरा, रविंद्र फौजी, हजारी लाल धीमान व देशराज गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त जिले में सभी उपमंडल स्तर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इसमें उपमंडल अंब के सूरी में राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि हरोली व बंगाणा में संबंधित उपमंडल अधिकारियों ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed