फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Policemen posted on fair duty honored

Una News: मेला ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Sat, 30 Mar 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Policemen posted on fair duty honored
मुबारिकपुर। गगरेट क्षेत्र के नगर पंचायत बाजार दौलतपुर चौक में मेला ड्यूटी पर तैनात छह पुलिस कर्मियों को मैड़ी मेले के दौरान दौलतपुर बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए सम्मानित किया गया। दौलतपुर में रोड सेफ्टी क्लब एवं दौलतपुर प्रेस क्लब के सदस्यों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर अच्छी ड्यूटी के लिए शॉल देकर सम्मानित किया गया। पुलिसकर्मियों में प्रवीण कुमारी, मधु , शीतल, नेहा, पवन कुमार, दुर्गा दास को बेहतर सेवा के लिए सम्मानित किया। ध्यान रहे कि दौलतपुर में अकसर जाम की समस्या रहती है, लेकिन मेले के भारी ट्रैफिक के दौरान भी कोई जाम नहीं लगा। इस दौरान रोड सेफ्टी अध्यक्ष राजेश डोगरा, मुख्य सलाहकार कैप्टन सुशील जरियाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, गुरुदेव कुमार, दविंदर ठाकुर, राजेन्द्र पंडित भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed