फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police will mapping crime related to women

महिलाओं से हो रहे अपराध को लेकर मैपिंग करेगी पुलिस

Fri, 06 Nov 2020 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Police will mapping crime related to women
ऊना। जिला पुलिस महिलाओं के साथ अपराध व सड़क हादसों को लेकर जल्द मैपिंग तैयार करेगी। इस मैपिंग के तहत जिस क्षेत्र में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराध एवं सड़क हादसों को रोकने लिए पुलिस विशेष रूप से फोकस करेगी। इसके अलावा जिलेभर में लंबित पड़े 420 के केसों को जल्द निपटारा किया जाएगा। इसके लिए एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने पुलिस की एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन झलेड़ा में शुक्रवार को क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की। क्राइम मिटिंग में जिलेभर के समस्त पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बैठक में त्यौहारी सीजन को लेकर कोविड़ नियमों की पालना के लिए विचार विर्मश किया गया। उन्होंने बताया कि जिला के थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र के एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ मिलकर लोगों से कोविड नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा बैठक में लंबित पड़े दोखादड़ी व 420 के केसों को लेकर भी चरचा की गई। एसपी ने बताया कि जिला में लंबित पड़े 420 के केेसों की सुपर विजन के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी। जो हर सप्ताह में लंबित पड़े केसों की सुपर विजन करेगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इस वर्ष में जिला में एनडीपीएस के केस भी पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है। जिसमें नशा माफिया से जुड़े हुए लोगों के रिकार्ड का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पड़ोसी राज्य से नशा माफिया से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जाएगा। इसके अलावा जिला के समस्त पुलिस थाना में क्राइम का मैप तैयार किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के साथ हो रहे अपराध एवं सड़क हादसों को लेकर मैपिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed