फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Inauguration and foundation stone laying for 10 development projects worth 36.05 crore in Haroli

Una News: हरोली में 36.05 करोड़ की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 31 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying for 10 development projects worth 36.05 crore in Haroli
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को 36 करोड़ पांच लाख 62 हजार रुपये की 10 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने आठ परियोजनाएं जनता को समर्पित कीं, जबकि दो नई योजनाओं की आधारशिला रखी। इनसे 205 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी और टाहलीवाल नगर के करीब पांच हजार लोगों को सीवरेज सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने 24 करोड़ 10 लाख 44 हजार रुपये की लागत से बनने वाली टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा तीन करोड़ 30 लाख 29 हजार रुपये से टाहलीवाल की पुरानी जलापूर्ति योजना के ऐतिहासिक ढांचे का संरक्षण के कार्य की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

सिंचाई योजनाओं के तहत गोंदपुर जयचंद के बेहली में 1.10 करोड़, अपर क्षेत्र में 1.24 करोड़, नंगल कलां में 1.25 करोड़, बिलना में 1.04 करोड़ और अजौली में 1.08 करोड़ रुपये से तैयार लिफ्ट इरिगेशन योजनाओं का लोकार्पण किया। इनसे 124 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांटे में 96 लाख रुपये, हरोली में सहकारी सभा के निकट 1.07 करोड़ 89 हजार रुपये और खड्ड में ट्यूबवेल नंबर 32 के स्रोत, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली में सुधार पर 90 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इससे 81 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा। जबकि कुल आठ सिंचाई योजनाओं से 205 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी उपलब्ध होगा। इससे किसानों को खेती के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed