{"_id":"65db8dbe9e77d77594085b54","slug":"police-still-empty-handed-in-case-of-womans-dead-body-found-in-basoli-una-news-c-93-1-ssml1048-118287-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसोली में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस के अभी खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसोली में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस के अभी खाली हाथ
Mon, 26 Feb 2024 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऊना। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह के पास गांव बसोली के जंगल में प्रवासी महिला का शव मिलने के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस जांच में अभी तक कोई संदिग्ध काबू नहीं आया है। पुलिस ने महिला के रिश्तेदारों को पूछताछ में भी शामिल किया था, लेकिन उनसे भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अब घटनास्थल को जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
ध्यान रहे कि 16 फरवरी को बसोली गांव के जंगल में गोपाल राणा निवासी गांव एवं डाकघर मदनपुर बसोली ने प्रवासी महिला का शव मिलने की शिकायत पुलिस की दी थी। शिकायत में उन्होंने कहा था कि 15 फरवरी को वह अपने पिता के साथ पीरनिगाह सड़क के साथ लगते अपनी जमीन के साथ लगते जंगल में गए थे। इस दौरान जंगल में एक प्रवासी महिला को शव पड़ा हुआ मिला था।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। जांच के दौरान महिला के सिर, माथे और चेहरे पर चोट के निशान मिले थे, जिससे हत्या का आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के करीब 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले की जड़ तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि धर्मशाला से आई आरएफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे।
विज्ञापन
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया ने कहा कि बसोली के जंगल में मिले शव के मामले में पुलिस जांच कर रही है। अभी आरोपी से जुड़े अधिक सुराग नहीं मिल पाए। वहीं, धर्मशाला के रिपोर्ट आने के बाद यह भी स्पष्ट हो पाएगी कि महिला के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात तो नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।