फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police raids in Ropar, Kharar and Chandigarh in search of missing girl

लापता युवती की तलाश में पुलिस के रोपड़, खरड़ और चंडीगढ़ में छापे

Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police raids in Ropar, Kharar and Chandigarh in search of missing girl
ऊना। उपमंडल अंब के एक गांव से कुछ दिनों पहले संदिग्ध हालात में युवती लापता हो गई। युवती घर से आईटीआई में एडमिशन की जानकारी लेने के लिए अंब बाजार गई। उसके बाद वह घर नहीं लौटी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती छुट्टी वाले दिन घर से आईटीआई जाने के लिए कहकर गई थी। उसी शाम युवती के पिता के मोबाइल पर एक फोन आया और उस पर किसी युवक ने बताया कि युवती उसके पास है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। शिकायत में सिर्फ 20 जुलाई को युवती के गुमशुदा होने की बात कही है। किसी पर किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने भी युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी लापता हुए 103 लोगों को ऊना पुलिस ने ढूंढ कर परिजनों के हवाले किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस युवती की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस युवती का पता लगाने के लिए रोपड़, खरड़ और चंडीगढ़ में रेड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की मॉनिटरिंग डीएसपी अंब सृष्टि पांडे कर रही हैं। एसपी ने कहा कि युवती के परिजनों ने शिकायत में युवती के किडनैपिंग की बात नहीं कही है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच कर रही है। एसपी कहा कि जल्द ही तलाश कर युवती की पता लगा लिया जाएगा। बता दें कि युवती के लापता होने का मामला ट्विटर पर भी काफी ट्रेंड हो रहा है। ट्विटर पर भी एसपी ऊना ने डीएसपी अंब की ओर से जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed