फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police launched special campaign against overspeeding vehicles, issued 20 challans

Una News: ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 20 के चालान

Thu, 21 Nov 2024 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Police launched special campaign against overspeeding vehicles, issued 20 challans
ऊना। ऊना ट्रैफिक पुलिस ने ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण के लिए वीरवार को एक विशेष अभियान चलाया। हाईवे प्रभारी हरि नारायण के नेतृत्व में पनोह और धुसाड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका लगाया गया। इस दौरान कई तेज रफ्तार वाहन चालकों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। नाके के दौरान दर्जनों वाहनों की गति जांची गई, जिनमें से कई वाहन चालक तय सीमा से अधिक गति पर वाहन चला रहे थे। ऐसे 20 चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के तहत चालान काटे गए और 13000 रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी आग्र किया है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती चिंता और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाया गया। कहा कि तेज रफ्तार सड़क हादसों का मुख्य कारण है। पुलिस इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed