फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police is now searching for the mastermind of the thief gang

Una News: पुलिस को अब चोर गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश

Thu, 19 Sep 2024 03:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 19 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police is now searching for the mastermind of the thief gang
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के टटेहड़ा गांव में एक सुनार की दुकान में चोरी करने के आरोप में बेनकाब हुआ चोर गिरोह कोई छोटा चोर गिरोह नहीं है, बल्कि ऐसा लग रहा है कि इस गिरोह ने कई जगह हाथ साफ किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान से पता चल रहा है कि इस गिरोह के निशाने पर सिर्फ सुनार की दुकान ही नहीं रही, बल्कि और भी कई स्थान रहे हैं। पुलिस को अभी इस गिरोह के कुछ और सदस्यों की भी तलाश है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद कई और चोरियों के अनसुलझे मामले भी सुलझ सकते हैं।
विज्ञापन

गगरेट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड काका नाम का शख्स है, जो अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। बहरहाल पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चौंसठ हजार रुपये, सोने के दो कैंठे, सोने के दो झुमके व चांदी के चार कड़े बरामद किए हैं। आरोपियों की माने तो इस गिरोह का मास्टरमाइंड काका है, जो पुलिस की धरपकड़ से पहले ही फरार हो गया। बेशक पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ काका के गिरेबान तक पहुंचते-पहुंचते रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के मास्टरमाइंड की तलाश में है, जिसकी गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed