फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police had installed cameras to catch thieves, now only poles are left

Una News: चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगाया था कैमरा, अब बचे सिर्फ पोल

Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Police had installed cameras to catch thieves, now only poles are left
दौलतपुर के चलेट चौक में बिना कैमरे के खंभे। दौलतपुर के चलेट चौक में बिना कैमरे के खंभे। स्त्रोत
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट-मुबारिकपुर सड़क मार्ग के चलेट चौक पर बीते दिनों लगे कैमरों के महज पोल बचे हैं। करीब डेढ़ महीने से वहां से कैमरे गायब हैं। यह हालात इस कहावत को पूरा करते हैं कि पुलिस की तीसरी नजर को भी नजर ए इनायत चाहिए। सूत्रों की मानें तो कैमरों के लिए लगाई स्क्रीन किसी दुकान पर पुलिस द्वारा लगाई गई है। लेकिन कैमरे तो पोल पर हैं ही नहीं। किसी घटना और यातायात नियमों की निगरानी के लिए पुलिस को लोगों के निजी कैमरों का सहारा लेना पड़ रहा है। चलेट चौक गगरेट और मुबारिकपुर सड़क मार्ग को अलग करता है। ऐसे में यहां कैमरे लगाना और भी जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले कुछ समय में वाहनों की चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ। इसमें चलेट में स्कूटी और रायपुर में तीन वाहनों, दौलतपुर चौक में दो बाइक और भद्रकाली में एक बाइक चोरी की घटना प्रमुख है। वहीं एक बुजुर्ग के साथ दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। नगर के मुख्य चौराहे पर कैमरे न होने से चोरों के हौंसले बुलंद हैं और सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते वाहनों की चोरियां हो रही।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सीमा शर्मा, अरविंद कुमार, वीरेंद्र कुमार, गुरजीत सिंह, सौरव कुमार का कहना है कि क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला क्यों नही थम रहा। भद्रकाली, दौलतपुर से चलेट से वाहन चोरी हुए थे। कुछ को तो पुलिस ने बरामद कर लिया। इसके बावजूद चोरियों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और आपराधिक तत्वों के हौंसले बुलंद है। वहीं क्षेत्र के समाजसेवी वर्ग ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में हो रही चोरी को घटनाओं पर लगाम लगाई जानी चाहिए ताकि लोग चैन की सांस ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
डीएसपी वसुधा सूद ने बताया कि तकनीकी वजह से दौलतपुर के चलेट चौक से कैमरे हटाए गए हैं। जल्द वहां कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी जाएगी। वहीं क्षेत्र में हुई चोरियों की जांच पुलिस मुस्तैदी से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed