{"_id":"6aa5a15fbc0d31f69f091dca","slug":"police-complaint-regarding-ruckus-and-misbehaviour-with-female-staff-in-hospital-una-news-c-93-1-una1002-205727-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अस्पताल में हुड़दंग और महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार पर पुलिस में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अस्पताल में हुड़दंग और महिला स्टाफ से दुर्व्यवहार पर पुलिस में शिकायत
Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर सीएचसी में रात के समय हुड़दंग मचाने और ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला स्टाफ की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दौलतपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी है। साथ ही प्रकरण से एसडीएम गगरेट को भी अवगत करवाया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के रात के समय अस्पताल में महिला स्टाफ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान शराब के नशे में कुछ लोगों द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा करने और महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने की बात सामने आई। घटना के बाद महिला स्टाफ ने मामले की जानकारी एमओ इंचार्ज डॉ. संदीप नरूला को दी।
एमओ इंचार्ज ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस चौकी दौलतपुर में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि दौलतपुर चौकी प्रभारी एसआई पुष्पिंद्र सिंह को अस्पताल प्रशासन की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।