फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police collected evidence from the scene of the beating of a youth.

Una News: युवक की पिटाई मामले में पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

Tue, 04 Nov 2025 06:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:28 AM IST
विज्ञापन
Police collected evidence from the scene of the beating of a youth.
ऊना। जिले की सीमांत नगर परिषद संतोषगढ़ के एक युवक के साथ पिटाई मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ित युवक को साथ लेकर वारदात स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें कहां से उसे आरोपियों के उठाया और कहां फेंका, सभी स्थानों पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। यही नहीं पुलिस ने वारदात वाले इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली। मामले में पुलिस ने एसआईटी गठित की है, जिसमें 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। पीड़ित युवक शुभम रायजादा पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी वार्ड-9, संतोषगढ़ ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि इस घटना के पीछे वे लोग हो सकते हैं, जिनके हथियार को उसने कुछ समय पहले पुलिस को सौंपा था।
विज्ञापन

शुभम ने बताया कि 18 अक्तूबर को उसने चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्थित अपनी वर्कशॉप के पास मिला एक देसी कट्टा पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद से कुछ लोग उस पर नजर रखे हुए थे। एक नवंबर की शाम को जब वह एक अनजान कॉल पर गाड़ी चेक करने गया तो उसी के बहाने उसे किडनैप कर लिया गया और बुरी तरह मारा गया। शुभम रायजादा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 6:15 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन कर बताया कि उसे गाड़ी चेक करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम जैसे ही अपनी वर्कशॉप पहुंचा तो एक युवक ने उसे कहा कि गाड़ी आगे खड़ी है। जब वह वहां पहुंचा तो अचानक दो व्यक्ति गाड़ी से उतरे और पीछे से उसे पकड़ लिया। आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने पिस्तौल की नोक उसके माथे पर रखकर धमकाया कि अगर शोर मचाया तो गोली मार दी जाएगी।

इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में डालकर बहडाला के जंगलों की ओर ले जाया गया, जहां चार-पांच लोगों ने लोहे की रॉड से उसकी बर्बर पिटाई की और बेहोश कर दिया। बाद में आरोपी उसे गाड़ी में डालकर संतोषगढ़ की ओर ले आए और रास्ते में उसकी जेब से 22,000 रुपये निकालकर संतोषगढ़ के पास एक नाले में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मामले में पुलिस टीम जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed