फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police caught two youths with heroin

Una News: पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े दो युवक

Thu, 12 Sep 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Police caught two youths with heroin
ऊना। पुलिस थाना गगरेट के तहत इच्छाधारी मंदिर के नजदीक दो युवकों से हेरोइन बरामद की है। दोनों आरोपियों से 06.82 ग्राम हेरोइन की मात्रा बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान अतुल कुमार और मोहित रेहल निवासी वार्ड चार कुठेड़ा खैरला जिला ऊना के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है। गगरेट पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के इच्छाधारी मंदिर गगरेट के पास होशियारपुर की तरफ से दो युवक मोटरसाइकिल पर आ रहे हैं। उनके पास हेराइन होने की सूचना है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। जब मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक यहां पहुंचे तो पुलिस ने इनकी तलाशी ली। इस पर इनके पास से 06.82 ग्राम हेराइन बरामद हुई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed