फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Police caught the accused from Punjab from Una, he was absconding for a long time

Una News: पुलिस ने ऊना से पकड़ा पंजाब का आरोपी, लंबे समय से था फरार

Sat, 06 Jul 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 06 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Police caught the accused from Punjab from Una, he was absconding for a long time
दौलतपुर चौक पुलिस की ओर से पकड़ा गया चोरी का आरोपी। स्रोत विभाग
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक पुलिस ने एक चोरी की वारदात में शामिल युवक को ऊना से हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी निवासी होशियारपुर पिछले कुछ समय से फरार चल रहा था और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे ऊना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन की रिमांड दी गई है। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले इसके दो साथियों को भी पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे सन्नी को भी दौलतपुर चौक की टीम एसआई अजीत सिंह, एएसआई कुलभूषण सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर ऊना से गिरफ्तार कर लिया। दौलतपुर चौक के समीप सलोह बेरी में युवकों ने एक घर मे चोरी करने का प्रयास किया था। जब घर वाले जाग गए तो पड़ोसी के सिर पर वार कर फरार हो गए। तब से लेकर पुलिस के सामने यह मामला एक पहेली बना हुआ था और लोगों की सुरक्षा को लेकर भी कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे थे। इस पर पुलिस ने अपनी तफ्तीश जारी रखी और अब इस आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया चोर बहुत ही शातिर हैं और दिन में फेरी लगाने के बाद रात में चोरियों को अंजाम देते थे, परन्तु पुलिस की सख्ती से अब चोरियों के मामले में कमी आई है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरार सन्नी कुमार को ऊना से पकड़ा है। जिसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी तथा अन्य चोरियों की भी जानकारी हासिल करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed